10 वर्षीय बालक से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
गोटेगांव में एक 10 वर्षीय बालक के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में दो लड़को के द्वारा गलत कृत्य करने पर परिवार जनों ने गोटेगांव पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। गोटेगांव पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर दोनों लड़कों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कायम कर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वही शुक्रवार 10:00 बजे गोटेगाव SDOP भावना मरावी से मिली जानकारी के अनुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में बच्चा खेलने गया था तो दो लड़कों ने गलत कृत्य किया था परिवार की शिकायत ओर दोनो लड़को के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया जिसमें एक नाबालिग लड़के को सिवनी बाल कारागार एवं दूसरे बालिग लड़के को नरसिंहपुर कारागार भेजा गया।


Advertisement
Trending News











Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd