बिजली कंपनी के गोदाम में भीषण डकैती
: 10 लाख की संपत्ति लूट, ट्रैक्टर से फरार हुए डकैत, 6 कर्मचारियों को बनाया बंधक
जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के इरकी बाईपास पर बीती रात अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया। बिजली कार्य से जुड़े स्थल पर हमला कर डकैतों ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सामान की लूट की। हैरानी की बात यह रही कि ट्रैक्टर से लूट का माल ले जाया गया,वह ट्रैक्टर भी उस निर्माण एजेंसी की ही थी।
घटना रात 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। डकैतों ने बिजली कार्य में लगे 6 कर्मचारियों को बंधक बना लिया और कट्टे के बल पर घंटों तक लूटपाट करते रहे। लूट के दौरान कर्मचारियों ने जब विरोध करने की कोशिश की, तो डकैतों ने उनकी पिटाई भी कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि डकैतों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है, और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यह वारदात शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित कर्मचारियों में भी भय व्याप्त है। नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन तेजी से चल रही है।


Advertisement
Trending News


Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd