Breaking News

पति ने कुदाल से काट पत्नी की कर दी निर्मम हत्या

पत्नी को पति ने कुदाल से काटकर कर दी हत्या
हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकियावां मुशहरी गांव मे पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस द्वारा पति पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध मे बताया गया कि बुधवार की रात को  खा पीकर सब छत पर सोने गये। किसी बात को लेकर दोनों मे विवाद हुआ और विवाद के क्रम मे लगभग रात के बारह बजे पति द्वारा पत्नी पर कुदाल से अंधाधुंध वार कर गंभीर रुप से घायल कर इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद पति भागकर हुलासगंज सीएच सी मे सो गया। बताया गया कि हुलासगंज सीएच सी मे माली का काम दैनिक मजदूरी पर करता था।उस समय घर मे पति पवन कुमार पचीस बर्षीय पत्नीपिंकी देवी तथा चार बर्षीय पुत्र ही घर मे था। अन्य परिजन रिश्तेदारी मे शादी समारोह मे शामिल होने चले गये थे।
सुबह पडोस के लोग जब बगल के छत पर महिला को खुन से लथपथ देखा तो ग्रामीणों को ईसकी जानकारी दी तथा इसकी सूचना हुलासगंज पुलिस को दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उस समय तक महिला कराह रही थी। जानकारी मिलते ही हुलासगंज पुलिस मौके पर पंहुच महिला को हुलासगंज सीएचसी मे भर्ती कराया जंहा उसे मृत घोषित कर दिया।इसी बीच पति पवन कुमार जो सीएचसी मे छुपा हुआ था वह स्वयं आकर घटना मे अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा उसे हिरासत मे ले लिया गया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Manoj Kumar
5009
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.