उद्योग मंत्री ने कहा अपराध मुक्त, रोजगार युक्त बनेगा बिहार.
पूर्णिया में उद्योग मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत, कहा– बिहार में बड़े उद्योगों के लिए फ्री में मिलेगी जमीन।
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बुधवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां उनका उधोग एवं व्यवसायी समाज सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मंत्री के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला।
रैली के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह और सदर विधायक विजय खेमका भी उपस्थित रहे। रैली के उपरांत पूर्णिया भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडल के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने नई उद्योग नीति लागू की है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़े उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को सरकार फ्री में जमीन उपलब्ध कराएगी, साथ ही जीएसटी में कई तरह की रियायतें भी दी जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार, विशेषकर सीमांचल क्षेत्र में जल्द ही कई बड़े उद्योग लगने वाले हैं, जिसके लिए कई निवेशक सरकार के संपर्क में हैं। इससे राज्य के युवाओं को रोजगार पाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री जायसवाल ने पूर्णिया सांसद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसद अपनी बातों से अक्सर मुकरते रहते हैं, ऐसे में उनकी बातों पर कितना गौर किया जाए, यह सोचने वाली बात है।
मंत्री जायसवाल के इस दौरे ने पूर्णिया की राजनीति और उद्योग जगत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd