Breaking News

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़खानी का विरोध करना पति को पड़ा महंगा।

बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पति पर किया जानलेवा हमला विद्यापतिनगर। स्नातक की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा के साथ कतिपय युवकों द्वारा छेड़खानी करने तथा विशेष करने पर मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 निवासी प्रमोद पासवान की पुत्री रानी कुमारी ने बताया कि वह अपने पति और मौसी के साथ परीक्षा देकर ट्रेन से घर लौट रही थी। इसी बीच विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के समीप ऑटो रिक्शा पकड़ने जा रही थी। तभी कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा तथा उसके कपड़े फार दिए। इस दौरान बीच सड़क करने आए छात्रा के पति और मौसी पर भी युवकों ने हमला बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवक अमन पासवान एवं जितेन्द्र पासवान थाना क्षेत्र के सुभानीपुर गांव का निवासी है। घटना के समय उसके साथ 5-7 अन्य युवक भी थे। पीड़िता ने बताया कि अमन ने उसके पति पर लोहे के रंग से जानलेवा हमला किया, जिससे उसके पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Public Admin
5110
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.