झारखंड (पलामू) : आजसू जिला महासचिव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात,कई बिंदुओं पर चर्चा
आजसू के पलामू जिला महासचिव एन के तिवारी ने रांची प्रवास के दौरान झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात किया। दोनो नेताओं के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा हुयी। श्री तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हेमंत सरकार द्वारा लाये गये झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक पर मुखर होकर विरोध करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक छात्रों,शिक्षकों व शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ है। इस विधेयक का मकसद शिक्षा व्यवस्था को केंद्रीकृत कर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को खत्म करना है। हेमंत सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिये इस विधेयक को लायी है। लेकिन हेमन्त सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि छात्र–युवा शक्ति के त्याग,समर्पण व बलिदान की बदौलत झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd