झारखंड (पलामू) : पूर्व विस प्रत्याशी सह पूर्व पार्षद मजमुद्दीन अंसारी का हुआ निधन,किया गया सुपुर्दे खाक,जनाजे नमाज में काफी संख्या में शामिल हुये लोग
पलामू के विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 11 के पूर्व पार्षद मजमुद्दीन अंसारी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज बिहार के डेहरी स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा था। जहां उनका निधन हो गया। वहीं उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव डिहरिया पहुंचा। जहां शव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। आज ही गांव के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। आपको बताते चले कि मजमुद्दीन अंसारी लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थे। वे मुस्लिम समाज के प्रखंड कमिटी का लंबे समय तक सदर रहे। इसके अलावा उन्होंने विश्रामपुर–मझिआंव से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। उनकी मृदुभाषिता के चलते सभी समाज में उनका गहरा पैठ था।


Advertisement
Trending News









Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd