पति पत्नी के विवाद में मकान मालिक के घर में लगाई आग।
मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय स्थित कर्ण विहार कॉलोनी में किराएदार को उसी की पत्नी को गोली मारने से मना करने पर क्रोध में आकर उसने मकान मालिक दिनेश गुप्ता के घर में आग लगा दी। घटना बीते रविवार देर शाम की है। वही इस आगलगी की घटना में जेवरात नगदी कागजात सहित अन्य कई कीमती सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी मधुसुदनपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 1 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालिक दिनेश गुप्ता की पत्नी मधुमिता ने बताया कि सुनील सिंह अपने पत्नी के साथ मेरे मकान में किराए पर रहते थे वहीं बीते शुक्रवार को दोनों में किसी बात को लेकर बात विवाद हो गया था सुनील ने गुस्से में आकर जान मारने की नीयत से अपनी पत्नी पर गोली तान दिया था तभी मौके पर पहुंचकर मैंने गोली चलाने से रोक दिया और तत्काल उन्हें कमरा खाली करने के लिए कहा गया। वहीं बीते रविवार देर शाम सुनील सिंह ने मेरे घर में आग लगा दी इस घटना में घर में रखे जेवरात कागजात सहित 5 लाख से अधिक मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। वही मामले पर मधुसुदनपुर थानेदार विश्वबंधु ने कहा कि एक मकान में आग लगी थी फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है आग कैसे लगी है मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd