Breaking News

बिहार में NDAका चक्का जाम. देखे खबर

प्रधानमंत्री की मां के अपमान पर सियासी बवाल, NDA के आह्वान पर बिहार बंद, में सड़कों पर उतरे नेता-कार्यकर्ता

 

बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अब बड़े विवाद में बदल चुकी है। इस टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया और पूरे राज्य में इसका असर दिखा। कटिहार,बेगूसराय, दरभंगा से लेकर पटना तक सड़कें विरोध प्रदर्शनों से गूंज उठीं।   एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग चौक-चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए महागठबंधन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम जनजीवन भी आंशिक रूप से प्रभावित दिखा। सभी बाजार बंद रहे तो सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ। महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता की राजनीति में इतने नीचे गिर जाना बेहद शर्मनाक है, प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी केवल एक महिला का नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाओं का अपमान है। यही वजह है कि बिहार की जनता ने NDA के आह्वान पर स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया और विरोध जताया।जगह-जगह NDA के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम से बिहार की राजनीति और गरमाती दिख रही है। एक ओर NDA इसे जनभावनाओं से जोड़कर महागठबंधन को घेर रहा है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के नेता अब सफाई देने में जुटे हैं। लेकिन सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा।

Mukesh Singh
5169
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

info@publicview.in

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.