Breaking News

नीलगाय से लोगों को मिलेगा निजात, जानें कैसे।

किसानों को नीलगाय के आतंक से मिलेगी निजात, हैदराबाद से आए शूटर कर रहे ढेर विद्यापतिनगर। प्रखंड में बीते 10 साल से नीलगाय के आतंक से किसान काफी परेशान थे। इस परेशानी से किसानों को अब पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। इसकी शुरुआत प्रखंड अंतर्गत सिमरी पंचायत से शुरू की गई। नीलगाय जिसे स्थानीय भाषा में घोर, गधा या घोड़परास कहा जाता है। यह एक जंगली पशु है, जो दर्जनों की संख्या में झुंड बनाकर एक साथ किसानों के खेतों में यत्र-तत्र विचरण करते हैं। इस दौरान थोड़ी फसल को खाते हैं तो बहुत ज्यादा फसलों को अपने पैरों से कुचलकर बर्बाद कर देते हैं। इससे इन दिनों किसान को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। किसानों की माने तो कभी-कभी निहत्थे किसानों पर नीलगाय वार भी कर देती हैं, जिससे कई बार किसान घायल भी हुए हैं। इस समस्या को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को लगातार आवेदन दिया जा रहा था, जिसके बाद किसानों की समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर सरकार के द्वारा आतंक मचाने वाले नीलगाय को मारने के लिए आदेश दिया गया। सरकार के आदेश प्राप्त होने के बाद हैदराबाद से आए शूटरों की टीम के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसानों के साथ समन्वय बनाकर नीलगाय को मारने का अभियान शुरू किया गया हैं। इस अभियान के तहत पहले दिन शाम तक एक दर्जन नीलगाय के नर को ढेर कर दिया गया। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए शूटर नवाब शफात अली खान ने बताया कि सरकार की ओर से प्राप्त आदेशानुसार, विद्यापतिनगर प्रखंड के सिमरी पंचायत के दोमरदह चौर एवं बेरूआ चौर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तीन-चार दिनों तक इस कि क्षेत्र में कैंप किया जाएगा और किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले नीलगाय को मार गिराया जाएगा। मौके पर जनप्रतिनिधि विजय कुमार, अभिनाश भारद्वाज, मो.नन्हे, रितेश सिंह आदि मौजूद थे।

Public Admin
5140
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.