Breaking News

राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होते ही पूर्णिया भाजपा ने मनाया जश्न।

नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष। पूर्णिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी। बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। देश की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व मिलने से पूरे प्रदेश में उत्साह और जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बिहार को मिलना प्रचंड जीत के तोहफे के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में पार्टी की कमान बिहार को मिलना प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। इसी खुशी में पूर्णिया में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि राज्य को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार पर भरोसा जताया है। मनोज सिंह ने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि जनता की पार्टी है, जहां मेहनत और समर्पण से कोई भी शीर्ष स्थान तक पहुंच सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी, जिसकी खुशी आज कार्यकर्ताओं में साफ तौर पर देखी जा सकती है।

Anil Sharma
5022
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

info@publicview.in

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.