पूर्णिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का किया पुतला दहन।
पूर्णिया के आरएन साह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'संघर्ष हमारा' के नारे के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका। वही पूर्णिया कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसी दौरान पूर्णिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिवालिया हो चुके हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर में हुई घटना के बाद बच्ची की मौत को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के राज में अधिकारी लोगों के साथ मनमानी करते हैं और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ आपके सरकारी कर्मचारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की India गठबंधन कड़ी निंदा करता है। बिहार की जनता भी अब नीतीश कुमार से तंग आ चुकी है।
उन्होंने एनडीए महागठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कहा कि जब पहलगाम की घटना के बाद जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर किया तो आप सभी इस पर राजनीति करने लगे और सभी घरों की महिलाओं को सिंदूर भेजना शुरू कर दिया, जिसका आज देश की महिलाएं विरोध कर रही हैं। आप सभी महिलाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं, जिसका सभी घरों में विरोध हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार की सारी योजनाएं फेल हो गई हैं, योजनाएं सिर्फ फाइलों तक सिमित रह गई हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सरकारी विभाग के सभी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसे आज कोई काम नहीं कर रहा है।
इस बीच कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण यादव ने कहा कि बिहार के किसी भी अस्पताल में चले जाइए, कहीं भी स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने मंगल पांडे के बारे में कहा कि आप कहते हैं कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चांद पर जा रही है, तो पूर्णिया के जीएमसीएच में सांप काटने के बाद जांच के लिए खून की जांच ट्यूब ही गायब हो गई। कल पीएमसीएच में जो घटना हुई, उसे पूरा बिहार देख चूका है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हमारे नेता तेजस्वी यादव स्वास्थ्य मंत्री थे, तो आप सबने देखा है कि 17 महीने के कार्यकाल में हमारे नेता रात के 2 बजे भी अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंच जाते थे, जबकि अब भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं जो निरीक्षण तो करते हैं लेकिन अपने परिवार को देखने चले जाते हैं।
इस दौरान उन्होंने दलितों के नेता कहे जाने वाले चिराग पासवान को लेकर कहा कि उन्होंने दलितों के लिए एक अयोग्य व्यक्ति बनाया है, जिसमें सिर्फ साला, साला, दामाद सब किराये पर हैं, अब आप ही बताएं कि मांझी किस तरह के दलित नेता हैं, दलितों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह दलितों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।
बिहार में सभी विभाग का स्तर गिरता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि चाचा कभी समाजवादी नेता थे लेकिन अब वे मन और बुद्धि से समाप्त हो चुके हैं। उन्हें इस्तीफा देकर घर बैठ जाना चाहिए।


Advertisement
Trending News


Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd