मप्र: राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी धाम झौतेश्वर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव का हुआ शुभारंभ
गोटेगाव के झौतेश्वर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं का सैलाब राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी धाम में उमड़ पड़ा। भक्तों ने माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। यह दिव्य धाम अद्वितीय धार्मिक महत्व रखता है, जहां मां त्रिपुर सुंदरी, चौसठ योगिनी और तिथियों की नित्या देवियों की प्रतिमाएं एक ही परिसर में विराजित हैं। यह स्थान आध्यात्मिक शक्ति और श्रद्धा का केंद्र है, जहां दूर-दूर से भक्तजन नवरात्रि के पावन दिनों में दर्शन हेतु आते हैं। इस पावन धाम के समीप ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की तपस्थली, परमहंसी गंगा आश्रम स्थित है, जो साधकों और भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र है। आश्रम का शांत और मनोहारी वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। श्रद्धालु माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं।


Advertisement
Trending News











Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd