Breaking News

मुख्य सचिव बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहरसा डीएम के साथ किया समीक्षा बैठक।

सहरसा :- सहरसा डीएम कार्यालय में मुख्य सचिव बिहार के द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 17 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं महिला संवाद के सुचारू संचालन हेतु की गई तैयारी की सहरसा डीएम वैभव चौधरी के साथ समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा क्रम में या तथ्य उभरकर सामने आया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना और समुदाय की अपेक्षाओं के अनुसार समाधान प्रस्तुत करना है। यह कार्यक्रम पूरे बिहार में एक साथ 17 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस महिला संवाद कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों में सहरसा जिले के सभी 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान संवाद रथ महिलाओं के बीच जाकर न केवल उनकी समस्याओं को सुनने बल्कि उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और उनके लाभों से अवगत कराएगा।

Vikash kumar
5022
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.