Breaking News

सुपौल के बीरपुर थानाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, न्यायालय ने केस दर्ज करने का दिया आदेश

सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल पर एक युवती ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर सुपौल न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां से महिला थाना सुपौल को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
मामले की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि आरोपी थानाध्यक्ष के साथ एक पंचायत के सरपंच को भी इस कांड में आरोपित किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता को जेल से छुड़वाने के बदले में थानाध्यक्ष ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की।
मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने बताया कि वह न्याय की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही थी, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। अंततः उसने न्यायालय की शरण ली, जहां से उसे कुछ राहत मिली है। कोर्ट ने महिला थाना सुपौल को तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया है।
इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस महकमे पर सवाल खड़े हो गए हैं। थानाध्यक्ष पर लगे इस तरह के गंभीर आरोपों ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर जनता के बीच चिंता बढ़ा दी है।
अब देखना यह होगा कि सुपौल पुलिस इस मामले की जांच कितनी निष्पक्षता से करती है और दोषियों को कब तक न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाता है।

Deepak Kumar
5015
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.