तारापुर भगवती चित्र मंदिर का दखल दिहानी जमीन मालिक को न्यायालय के निर्देश पर दिलाई गई
न्यायालय मुंसिफ प्रथम के आदेश अनुसार तारापुर के मोहनगंज स्थित विवादित मकान एवं जमीन से बृजनंदन भगत को बेदखलकर मुनीश्वर प्रसाद मिश्र को दखल कब्जा दिलाया गया। प्रभारी न्यायाधीश प्रशासन व्यवहार न्यायालय मुंगेर में संबंध में तारापुर थाना अध्यक्ष को दखल दिहानी का पत्र निष्पादन हेतु शांतिपूर्ण तरीके से नजीर व्यवहार न्यायालय मुंगेर के सहयोग करने का निर्देश दिया था। न्यायालय के अनुसार 26 नवंबर को दखल ध्यान का समय दिया गया था। किसी कारणवश उसे तिथि को रद्द कर आज दखल दिहानी का कार्य संपूर्ण कराया गया। न्यायालय के नाजिर तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अगल-बगल के लोगों की उपस्थिति में ढोल बजाकर न्यायिक आदेश को पढ़कर सुनाया। मौके पर न्यायालय नजीर रणधीर प्रसाद के साथ थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन दरोगा उज्जवल कुमार एवं दरोगा महबूब अंसारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ दखल कब्जा दिलाने के वक्त मौजूद थे।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd