27 साल का इंतजार खत्म, पूर्णिया भाजपा ने दिल्ली में जीत का मनाया जश्न।
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को शिकस्त देकर भाजपा ने जीत दर्ज की है. बतादे तो दिल्ली में भाजपा ने 27 साल बाद बड़ी जीत दर्ज की है।
जिसकों लेकर पुरे देश में भाजपा कार्यकर्तोंओं के द्वारा जश्न मनाया जा रहा है वही पूर्णिया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी आर एन साह चौक पर शाम के समय पहुंच जमकर आतिशबाजी कर और मिठाइयां बाट ख़ुशी जाहिर की। वही सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह बिहार झारखंड के विस्कोमान अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि जनता ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के झूठ और भ्रष्टाचार के मुखौटे का जबाब दे दिया है। यह मोदी और भाजपा के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में जिस तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया था दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को उसका सीधा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भी पूरी तरह सटीक रही।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा की दिल्ली में भाजपा जीत आम जनता की जीत है जिसकों लेकर दिल्ली की जनता ने घमंडी सरकार का घमंड तोड़ने का काम किया। दिल्ली की जनता को तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा अब बिहार की बारी है बिहार की जनता भी आनेवाले चुनाव NDA को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेगी। डेस्क रिपोर्ट पब्लिक व्यू पूर्णिया


Advertisement
Trending News








Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd